पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरेआम अतिक्रमण, दुकानदारों ने खुद ही चुनवा डाला दस फुट चौड़ा फुटपाथ

सरेआम अतिक्रमण, दुकानदारों ने खुद ही चुनवा डाला दस फुट चौड़ा फुटपाथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहारू। कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान को मंगलवार को बड़ा झटका लगा है। दुकानों और मकानों के सामने से एक ओर अतिक्रमण हटवाया जा रहा था, वहीं सब्जी मंडी के दुकानदारों ने खुद ही स्कूल की दीवार के साथ पड़े ठेकेदार के सामान से 10 फुट से भी अधिक चौड़ा फुटपाथ चुनवा लिया है। इस जगह पर अब उनके द्वारा पक्की दुकानें बनाकर स्थाई कब्जा करने का प्रयास रहेगा। इस कब्जे के बारे में प्रशासन का कोई भी अधिकारी जुबान खोलने को तैयार नहीं है। दूसरी ओर बुधवार को इसके विरोध में कस्बे दुकानदारों तथा भारतीय किसान यूनियन शहर में जुलूस निकालने की बात कह रहे हैं।
लोहारू में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कई जगहों पर नगरपालिका की टीम ने एसडीएम के आदेशों के बाद रैंप, पौडिय़ों, सीढिय़ों आदि को तुड़वा दिया था। इसके बाद दुकानों के सामने लगी टीनों और शेडों को भी नहीं बख्शा था। इसी प्रकार राजकीय कन्या स्कूल की दीवार के दोनों ओर जगह को खाली करा लिया गया था। नगरपालिका ने खाली कराई गई जगह पर फुटपाथ बनाने की योजना बनाई थी। इसके लिए प्रशासन के कहने पर ठेकेदार ने यहां काम कराने के लिए मैटीरियल डलवा दिया था।
यहां छह फुट से अधिक चौड़ाई के फुटपाथ नहीं बनाने को लेकर मंडी के कई दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। इस बारे में उन्होंने सोमवार को एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा था। इसके बाद जब सब्जी मंडी के दुकानदारों को आभास हुआ कि यह जगह कम की जाएगी तो मंगलवार सुबह कई दुकानदारों ने यहां खुद ही लेबर और मजदूर लगाकर स्वयं साथ लगकर 10 फुट से भी अधिक चौड़ाई के फुटपाथ सड़क से करीब डेढ़ फीट ऊंचे बना लिए।

अब वे यहां दुकानें लगाने की तैयारी कर रहे हैं। पहले जहां नगरपालिका द्वारा छह फुट गहराई का ही फुटपाथ बनाकर रेहड़ी वालों को देने की बात कही जा रही थी वहीं अब 10 फुट तक चौड़ा फुटपाथ बनवाकर अतिक्रमण हटवाने वालों ने ही अतिक्रमण को सड़क पर बढ़ाने का काम कर दिया है।

एसडीएम ने नहीं उठाया फोन, नपा सचिव मौन : आचार संहिता का सरेआम उल्लंघन कर कराए जा रहे इस निर्माण कार्य के पर जब एसडीएम डॉ. शालीन से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। नगरपालिका दादरी के सचिव विजय शर्मा ने बताया कि फुटपाथ के लिए जगह बनाकर रेहड़ी वालों को दी जाएगी। इस जगह पर खोखे नहीं लगाने दिए जाएंगे। निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।
आचार संहिता के दौरान कराए जा रहे इस निर्माण के बारे में उन्होंने कुछ बताने से इंकार कर दिया। स्कूल की दीवार के साथ रेहडिय़ां नहीं लगाने के बारे में स्कूल की प्राचार्या ने भी पत्र देकर मांग की है कि रेहड़ी चालकों के कारण छात्राओं की शिक्षा प्रभावित होती है। इसलिए यहां रेहडिय़ां लगने दी जाएं। इसके बावजूद भी नपा यह निर्माण करा रही है।
उल्लंघन | नगर पालिका के अभियान को झटका, आचार संहिता की धज्जियां उड़ीं

लोहारू। स्कूल की दीवार के साथ खाली कराई गई जमीन जहां पर नगरपालिका द्वारा यहां पर नया फुटपाथ बनाया जा रहा है। मंगलवार को दुकानदारों ने खुद ही यहां पर निर्माण करना शुरू कर दिया।