भिवानी। हांसी चौक के निकट सरकूलर रोड पर सीवर साफ करने वाले टैंकर से वहां से गुजर रही गाड़ी पर सीवर का गंदा पानी गिर गया। इससे सफेद गाड़ी पूरी तरह काली हो गई। गनीमत रही कि जिस समय गंदा पानी गिरा, उस समय गाड़ी के सभी शीशे बंद थे और गाड़ी के आगे कोई वाहन नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि गंदा पानी शीशे पर गिरने से चालक को दिखना बंद हो गया था।
इसके बाद गाड़ी चालक सीवर पर कार्य कर रहे ठेकेदार के कारिंदों के बीच कहासुनी भी हुई। बाद में टैंकर चालक ने गाड़ी धुलवाई और झगड़ा समाप्त हुआ। टैंकर चालक ने बताया कि टैंकर से कभी पानी नहीं गिरता, खड़े ब्रेक लगने प्रेशर से पानी निकल गया।