रहस्यमय हालात में घर से गायब हुई युवती
भिवानी | हनुमानढाणी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती रहस्यमय हालात में घर से गायब हो गई। पुलिस ने पीड़ित लड़की की मां की शिकायत पर लापता होने पर मुकदमा दर्ज किया है। बैंक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी लड़की 9 दिसंबर की शाम तीन बजे हनुमान ढाणी क्षेत्र से गायब हो गई। उसे काफी तलाशा, लेकिन उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवती के लापता होने पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।