- Hindi News
- ट्रांसफर पर दो डीएसपी को दी विदाई पार्टी
ट्रांसफर पर दो डीएसपी को दी विदाई पार्टी
भिवानी | पुलिसद्वारा गुरुवार को पुलिस लाइन में डीएसपी अमित भाटिया भगवान दास का यहां से तबादला होने पर उन्हें विदाई पार्टी दी। इस दौरान एसपी अश्विन शैणवी ने कहा कि डीएसपी अमित भाटिया भगवान दास ने अपना काम पूरी निष्ठा, लगन एवं ईमानदारी के साथ किया। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों को विभाग द्वारा जो भी जिम्मेवारी सौंपी गई, उसको उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ किया। उन्होंने कहा कि बरवाला सतलोक आश्रम प्रकरण में दोनों अधिकारियों के साथ साथ भिवानी पुलिस की अहम भूमिका रही। पुलिस लाइन में हुई इस विदाई पार्टी में डीएसपी जगत सिंह मोर, विजय सहगल, मौजी राम, रविंद्र कुमार, रमेश कुमार आदि थे।
पुलिस लाइन में अधिकारियों को संबोधित करते पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी।