पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार माह से खिलाड़ियों को नहीं मिल रही डाइट

चार माह से खिलाड़ियों को नहीं मिल रही डाइट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारनई खेल नीति बनाने की रणनीति में जुटी है। इसी महीने राष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाएं भी रही हैं, लेकिन खाली पेट खिलाड़ी कैसे तैयारी करेंगे। इसका जवाब किसी के पास नहीं है। जी हां पिछले चार माह से भीम स्टेडियम के होस्टल में रहने वाले खिलाड़ियों को प्रति दिन खुराक के नाम पर कुछ नहीं दिया जा रहा है। विभागीय सूत्रों की मानें तो पिछले कई महीनों से खेल विभाग खिलाड़ियों की प्रतिदिन मिलने वाली डाइट का बजट नहीं भेज रहा है। इस वजह से खिलाड़ियों के मेस पर भी अब ताला लटका हुआ है। सबसे अहम खिलाड़ियों की बदहाली यहीं खत्म नहीं होती, इन्हें मजबूरी में अपने घर से खाना मंगवाकर खाना पड़ता है। जो खिलाड़ी घर का खाना नहीं खा पाते, उन्हें बाहर होटलों से मंगवाकर अपने दम पर ही तैयारियों को आगे बढ़ाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

बाक्सिंग के खिलाड़ी मंदीप श्योराण, राहुल, विक्की और पवन का कहना है कि प्रदेश में सबसे अधिक भिवानी के खिलाड़ी पदक जीतकर लाते हैं, लेकिन यहां के खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं के मामले में सरकार कभी कभार ही सुध लेती हैं। डाइट का मामला प्रत्येक खिलाड़ी को प्रभावित करता है। यह तो मूलभूत सुविधाओं में गिना जाता है। खिलाड़ियों को विभाग की तरफ से पिछले चार साल से किट भी नहीं मिल रही है।

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी छाजूराम गोयत ने बताया कि सरकार प्रदेश में नई खेल नीति बनाने में लगी हुई है। प्रदेश भर में ही डाइट का बजट अटका हुआ है। जल्द ही विभाग इस संबंध में खिलाड़ियों को बजट मुहैया कराएगा।

भीम स्टेडियम में बाक्सिंग के कोच विष्णु भगवान एथलेटिक्स कोच सूबे सिंह का कहना है कि होस्टल में फिलहाल उनके पास 18 से 20 खिलाड़ी हैं। इन सभी को प्रतिदिन की डाइट का बजट चार माह से नहीं मिला है। कुछ दिन तो उन लोगों ने जैसे-तैसे काम चला दिया, मगर अब डाइट का काम ठप है। उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है।

खेल विभाग की तरफ से प्रत्येक खिलाड़ी को रोजाना 150 से 200 रुपये की डाइट दी जाती है। इसमें खिलाड़ी को सुबह नाश्ता मिलता है तो दिन में उसे खाने को फ्रूट दूध भी दिया जाता है। इसके अलावा उसे खाना भी उपलब्ध कराया जाता है। खिलाड़ियों का डाइट का मेन्यू भी विभाग ने निर्धारित किया हुआ है। यह डाइट खिलाड़ी की प्रतिदिन हाजिरी पर निर्भर करती है।

शौचालय और बाथरूम भी नहीं हैं

भीम स्टेडियम के होस्टल खिलाड़ी