पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानों के बाहर रखे सामान को ट्राली में डाल चलते बने कर्मचारी

दुकानों के बाहर रखे सामान को ट्राली में डाल चलते बने कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवारसुबह भी नगर परिषद के कर्मचारियों ने शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया।

नगर परिषद के साथ पहुंची ट्रैक्टर ट्राली को देखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। नगर परिषद के दस्ते ने जिस दुकानदार के बाहर सड़क पर जो सामान रखा देखा, उसे ही जब्त कर लिया। कार्यवाहक कर अधीक्षक कंवर सैन के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम ने एक घंटे तक दुकानों के बाहर रखे सामान को उठाकर ट्रैक्‍टर ट्राली में डाला। नया बाजार से शुरू हुआ यह दस्ता शहर के मुख्य बाजारों से होता हुआ वापस नगर परिषद कार्यालय में पहुंचा।

दस्ते को देखकर दुकानदारों ने आनन फानन में अपनी दुकानों के आगे रखे सामान को अंदर रखना शुरू कर दिया। जिन दुकानों के बाहर मोटरसाइकिल गाड़ियां खड़ी हुई थी उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया और कहा कि व्हीकल पीली पट्टी से बाहर नहीं खड़े होने चाहिए। जैसे जैसे नगर परिषद का काफिला आगे बढ़ता गया वैसे वैसे दुकानदारों ने वापस अपना सामान फिर से दुकानों के बाहर सजा दिया। शहर के बाजारों में दुकानदार अपनी दुकान के बाहर भी सामान रख लेते हैं और रही सही कसर बाजार में खरीदारी करने आने वाले दुकानों के बाहर व्हीकल खड़ा कर कर देते हैं। नगर परिषद चेयरमैन भवानी प्रताप सिंह ने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा। इसमें उसने दुकानदारों से भी अपील की है कि वे निर्धारित दायरे से बाहर अपना सामान ना रखें।

अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर परिषद की ट्रैक्टर ट्राली में डाला गया फुटपाथ पर रखा सामान।