पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों ने मांगों को लेकर की नारेबाजी

किसानों ने मांगों को लेकर की नारेबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बौंदकलां | अखिलभारतीय किसान सभा जिला शाखा के आह्वान पर खंड के दर्जनों गांवों के किसानों ने उप तहसील कार्यालय के सामने नारेबाजी की। साथ सूखे का मुआवजा समेत अन्य मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार ओमबीर सिंह भोरिया के माध्यम से उपायुक्त भिवानी को भेजा। गुरुवार को किसानों ने 6 सूत्री ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि इस वर्ष सूखे के कारण तथा सितंबर में वर्षा के बाद ज्यादा गर्मी से जड़ गलन सफेद मक्खी बीमारी से नष्ट हुई खरीफ की फसलों की स्पेशल गिरदावरी उपायुक्त भिवानी के आदेश पर हलका पटवारी को मौका निरीक्षण से पूर्व मुनयादी कराने और निरीक्षण के समय काश्तकार या भू स्वामी के हस्ताक्षर कराएगा सूखे का मुआवजा दिया जाए। इस माैके पर प्रधान मा. शेरसिंह, किसान सभा के खंड प्रधान मा. हवासिंह, लीला नंबरदार, सूबेदार भोपाल सिंह, रामफल, भीम चौहान आदि थे।