राज्यस्तरीय तीरंदाजी में जीता गोल्ड
गांवबामला के शीलगिरि सूरतगिरि पब्लिक स्कूल के छात्र अमन ने राज्य स्तरीय तीरंदाजी में गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। गोल्ड मेडल विजेता छात्र का विद्यालय में पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। अमन ने सिरसा में सम्पन्न हुई राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय प्रशासन ने पदक विजेता छात्र अमन का स्कूल लौटने पर अभिनंदन किया।
अमन के पिता जितेंद्र सिंह ने बताया कि उसका बेटा लंबे अर्से से तीरंदाजी में अभ्यास कर रहा है। ग्रामीण स्तर के इस खिलाड़ी ने सुविधाओं के अभाव में भी इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है। विद्यालय के हिंदी अध्यापक विजय कुमार ने बताया कि इस होनहार विद्यार्थी ने राज्य स्तर पर कई पदक जीते हैं। जिला स्तरीय रिले दौड़ में विद्यालय के गौरव ने भी सिल्वर मेडल प्राप्त किया है।
अमन