ऑनलाइन सेवाएं की जाएंगी और मजबूत
प्रदेशके विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा ऑनलाइन सेवाओं को और मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड की कार्यप्रणाली को अधिकाधिक कंप्यूटरीकृत किया जाएगा। यह बात स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव टीसी गुप्ता ने कही। वे बुधवार रात हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने बोर्ड की शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ बोर्ड सचिव पंकज भी थे।
इसके अलावा गुप्ता ने प्रदेश तथा केन्द्र द्वारा सम्मान प्राप्त राज्य के शिक्षकों के साथ भी एक बैठक की। इसमें उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के संबद्ध में इन शिक्षकों के अनुभव तथा विचार सुनें ताकि उनको अन्य स्थानों पर भी प्रसारित किया जा सके।
बैठक में बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य बच्चों के लिए मुफ्त अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009 को पूर्ण रूप से लागू करना। गुप्ता ने अधिकारियों को बोर्ड की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए सूचना संचार प्रौद्योगिकी का बड़े पैमाने पर प्रयोग करने के लिए कहा। उन्होंने प्रदेश के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित करने बारे निर्देश दिए।
बोर्ड अध्यक्ष ने बच्चों को सही ज्ञान जानकारी देने के उद्देश्य से पाठ्यपुस्तकों में नवीन तथ्यों परिवर्तनों के आधार पर संशोधन करते हुए प्रकाशित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि पाठ्यपुस्तकें समय पर प्रकाशित होकर बच्चों को समय पर उपलब्ध हो जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखकर मूल्यांकन प्रक्रिया मजबूत करते हुए इसे छात्र हितैषी बनाया जाएगा तथा मूल्यांकन प्रक्रिया में गोपनीयता बरती जाएगी। परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्रों की पूरी गोपनीयता रखी जाएगी, जिससे परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनी रहे। परीक्षाओं में नकल और अन्य अनुचित साधनों के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए कदम उठाने बारे भी अध्यक्ष ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने बोर्ड की लेखा शाखा को और मजबूत बनाने के लिए टैली सिस्टम अपनाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को अनुशासन नियमितता बरतने के निर्देश दिए।
तैयारी