- Hindi News
- साहब, मेरा भाई निर्दोष है, पुलिस ने फंसाया है
साहब, मेरा भाई निर्दोष है, पुलिस ने फंसाया है
गांवमानहेरू के रामस्वरूप हत्याकांड को लेकर पीड़ित पक्ष ने गुरुवार को लघु सचिवालय पहुंचकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई। मृतक रामस्वरूप की बेटी अनीता कृष्णा देवी का कहना है कि पुलिस ने उसके भाई प्रवीण को उनके पिता की हत्या के जुर्म में झूठा फंसाया है। जबकि उसके पिता की हत्या परिवार के ही कुछ लोगों ने की है। गांव मानहेरू में किसान रामस्वरूप की 10 नवंबर को खेत में जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान पुलिस की शक की सुई मृतक के बेटे प्रवीण की तरफ घूमी थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में इसका खुलासा किया।
जबकि मृतक की बेटियों अनीता कृष्णा के अलावा पौत्र कालू, पंच स्वराज, बिशंभर ने एसपी से मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए प्रवीण को निर्दोष बताया है। रामस्वरूप हत्याकांड को लेकर गांव में काफी दिनों तक तनाव का माहौल रहा था। पुलिस तफ्तीश में प्रवीण का नाम ही सामने आया था।
बुजुर्ग रामस्वरूप के हत्या मामले में फंसे बेटे प्रवीन को निर्दोष बताते हुए एसपी से मिलने जाते परिजन गांव मानहेरू के ग्रामीण।