दिनोद की सीमा ने पंजाब में जीता पदक
भिवानी | पंजाबके मुक्तसर में पांच से आठ दिसंबर तक राष्ट्रीय स्टूडेंट ओलंपिक बॉक्सिंग खेल प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में जिले के गांव दिनोद की महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी सीमा ने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। गुरुवार को विजेता खिलाड़ी के सम्मान के लिए गांव में स्थित बीआरडी सीनियर सेकंडरी स्कूल में प्राचार्य कुलदीप सिंह के नेतृत्व में समारोह हुआ। इसमें विजेता खिलाड़ी सीमा को फूल मालाएं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कोच रोबिन सिंह ने बताया कि उन्हें बड़ा महसूस हो रहा है की उनके द्वारा प्रशिक्षित बॉक्सिंग महिला खिलाड़ी सीमा ने पंजाब में जाकर अपना लोहा मनवाया है। उन्हें विश्वास है की वह इंटरनेशनल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक प्राप्त करके अपने देश का नाम रोशन करेगी।