बाइपास निर्माण को लेकर डीसी को ज्ञापन
भिवानी | डाबरकॉलोनी निवासी शिवकुमार प्रजापति ने सड़क निर्माण को लेकर गुरुवार को डीसी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रजापति ने बताया कि ऑटो मार्केट स्थित विश्वकर्मा मंदिर से लेकर डाबर कॉलोनी नहर तक लोकसभा चुनाव से पहले रोड को तोडकर सीवरेज पाइप डालने का काम शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि सीवरेज का काम तो पूरा हो चुका है, लेकिन रोड का निर्माण अभी तक नहीं किया गया। इस रोड में कहीं जगह तो चार चार फुट गहरे गड्ढे बन चुके हैं।