21 को बजीणा में लगेगी ग्रामीण लोक अदालत
भिवानी। | जिलाविधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन जेआर चौहान के मार्गदर्शन में 21 दिसम्बर को जिले के गांव बजीणा में ग्रामीण लोक अदालत लगाई जाएगी। यह जानकारी मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव स्वाति सहगल ने दी। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण द्वारा ढाणी माहू क्लस्टर के तहत आने वाले सभी गावों के लोगों के लम्बित केसों का निपटारा इस लोक अदालत में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में लोगों को सस्ता, सरल एवं समय पर न्याय सुलभ होता है।