पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भिवानी | गांवखरककलां में एक महिला द्वारा अनैतिक धंधा कर

भिवानी | गांवखरककलां में एक महिला द्वारा अनैतिक धंधा कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | गांवखरककलां में एक महिला द्वारा अनैतिक धंधा कर लोगों को ठगने माहौल बिगाड़ने के मामले में ग्रामीणों ने गुरुवार को एसपी से मुलाकात की। खरककलां निवासी कमल अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में एक अधेड़ महिला देह व्यापार में संलिप्त है। वह गांव के भोले भाले लोगों को अपने झांसे में फांसकर उन्हें ठग रही है। कई लोगों पर महिला उसके साथियों ने झूठे केस दर्ज कराकर उन्हें बेवजह फंसाया हुआ है। पुलिस द्वारा इस संबंध में उचित कार्रवाई कर महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आपसी सौहार्द का माहौल बिगड़ रहा है। इससे गांव में कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। अगर प्रशासन समय रहते कार्रवाई करेगा तो नुकसान की संभावनाएं उतनी ही कम होंगी। एसपी ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

ठग महिला के खिलाफ ग्रामीणों ने की शिकायत