- Hindi News
- अधेड़ व्यक्ति का नहीं एक माह से कोई सुराग
अधेड़ व्यक्ति का नहीं एक माह से कोई सुराग
भिवानी | गांवहेतमपुरा निवासी 30 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति का एक माह से पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस को दी शिकायत में हेतमपुरा निवासी पप्पू ने बताया कि उसका भाई धर्मराज 21 नवंबर से गायब है। उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने इस संबंध में लापता होने पर मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।