- Hindi News
- जनवादी महिला समिति ने की अवैध निर्माण रुकवाने की मांग
जनवादी महिला समिति ने की अवैध निर्माण रुकवाने की मांग
भिवानी | जनवादीमहिला समिति की सदस्यों ने गुरुवार को डीसी साकेत कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विद्या नगर में एक युवक द्वारा सड़क पर किए जा रहे अवैध निर्माण के बारे में शिकायत करते हुए उस पर रोक लगाने की मांग की। इस पर डीसी ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी इस समस्या का समाधान किया जाएगा। इस दौरान समिति सदस्यों ने डीसी को बताया कि विद्या नगर के भगत सिंह मार्ग पर एक युवक ने पुराना मकान खरीदा था। उस मकान के सामने 15 फुट की गली पड़ती है। अब उस युवक द्वारा उस पुराने मकान का पुर्ननिर्माण किया जा रहा है। मगर वह अपना मकान बनाते समय गली की तीन फुट जगह पर भी काम करा रहा है। इसलिए उनकी प्रशासन से मांग है कि उस मार्ग की पैमाइश कर उसकी जांच की जाए। अगर प्रशासन ने ऐसा नहीं किया तो लोगों को भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।