पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महासंघ ने दिया डीसी कार्यालय पर धरना

महासंघ ने दिया डीसी कार्यालय पर धरना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाकर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने कर्मचारियों की मांगों को लागू करवाने को लेकर मंगलवार को 11 से एक बजे तक धरना दिया। धरने की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान संजीव मंदोला ने की। धरने महासंघ से संबंधित सभी विभागों के पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। धरने का संचालन राजपाल चाहार ने किया।

धरने को संबोधित करते हुए संजीव मंदोला ने कहा कि जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगों को स्वीकार नहीं करेगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। मुख्य वक्ता के रूप में ओमप्रकाश ग्रेवाल, रामनिवास कौशिक, शक्तिसिंह सिवाच ओमबीर नेहरा ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार को मांगपत्र सौंपे लगभग 45 दिन बीत चुके हैं। सरकार ने आश्वासन दिलाया था कि पंजाब के समान वेतनमान हरियाणा के लिए अलग से वेतन आयोग का गठन, सभी कच्चे कर्मियों को बिना शर्त पक्का करना, राज्य में रिक्त पड़े सभी पदों को स्थायी भर्ती द्वारा नियमपूर्वक भरना, सभी तकनीकी कर्मियों को आईटीआई स्केल देना तथा वेतन विसंगतियों को दूर करने का आश्वासन दिया था। परन्तु आज तक सरकार की तरफ से इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई। इससे कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी परिसंघ के आह्वान पर 26 फरवरी को महासंघ देश भर के कर्मचारियों मजदूरों के साथ किए जा रहे देशव्यापी सत्याग्रह के आंदोलन में भाग लेगा।

धरना देते हरियाणा कर्मचारी महासंघ के सदस्य।

भिवानी | हरियाणाबोर्ड कर्मचारियों के धरने पर मंगलवार को रामकिशन खेदड़, राजेश बैनिवाल, ब्रह्मजीत, रविंद्र कुमार राजेश बागनवाला बैठे। कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान संजीव मंदौला ने कहा कि बोर्ड प्रशासन समाधान नहीं करता है तो महासंघ से संबंधित सभी विभागों के कर्मचारी संघ भी इसमें शामिल होंगे। कर्मचारी नेता ओपी ग्रेवाल ने कहा कि रोडवेज यूनियन पूरी तरह से बोर्ड कर्मचारियों के साथ है। कामरेड ओमप्रकाश ने आंदोलन को सही बताते हुए समर्थन दिया। कर्मचारी नेता राजबीर ने भी समर्थन दिया।