- Hindi News
- चार साल के मासूम को कुचलने वाले वैन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
चार साल के मासूम को कुचलने वाले वैन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
भिवानी | रोहतकरोड स्थित एमसी कॉलोनी में सोमवार को चार साल के मासूम बच्चे को कुचलने के मामले में स्कूली वैन चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एमसी कॉलोनी निवासी पुष्करराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे घर के बाहर खेल रहे चार साल के बच्चे सोयम को स्कूली वैन ने कुचल दिया था। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, मगर यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और इस संबंध में कार्रवाई की। पुलिस ने पुष्करराज की शिकायत पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।