पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला सामान्य अस्पताल की चारों लिफ्ट खराब, पीड़ितों ने डीसी से की शिकायत

जिला सामान्य अस्पताल की चारों लिफ्ट खराब, पीड़ितों ने डीसी से की शिकायत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरोगियानगली निवासी संतोष ने डीसी को शिकायत देकर जिला सामान्य अस्पताल की खराब पड़ी लिफ्टों को जल्द चालू कराने की मांग की है। इससे पहले भी संतोष सीएम विंडो में शिकायत दे चुकी है। संतोष ने बताया कि एक फरवरी को उसके लड़का प्रिंस अपनी प|ी मंजू को लेकर जिला सामान्य अस्पताल में आया था।

मंजू को बड़े आप्रेशन से लड़का हुआ था। आप्रेशन के बाद जब उसे प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट करने के लिए ले जाने लगे तो लिफ्ट खराब थी। ऐसे में मरीज को स्ट्रेचर पर ही लेटाकर ले जाना पड़ा। इस वजह से मंजू की तकलीफ ज्यादा बढ़ गई। उसने अगले दिन ही इसकी शिकायत सीएम विंडो में भी दी थी, लेकिन मंगलवार को जब उसकी बहू मंजू को अस्पताल से छुट्टी मिल गई तो फिर से लिफ्ट खराब होने की वजह से स्ट्रेचर पर लेटाकर गाड़ी तक लाना पड़ा। उसने डीसी से अस्पताल की सभी लिफ्टें चालू कराए जाने की मांग की है।