पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढाबे पर काम करने वाले प्रवासी व्यक्ति की रहस्यमय हालात में मौत

ढाबे पर काम करने वाले प्रवासी व्यक्ति की रहस्यमय हालात में मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | तिगड़ानामोड़ स्थित एक ढाबे पर काम करने वाले प्रवासी व्यक्ति की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। ढाबा संचालक उसे लेकर अस्पताल पहुंचा, लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना सदर पुलिस को दी गई।

तिगड़ाना मोड़ पर ढाबा के संचालक विजय कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसके यहां 57 वर्षीय अशोक काम धंधे की तलाश में आया था। वह यहां काम करता और यहीं पर रहता था। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उसकी छाती में अचानक दर्द उठा और वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।