विद्यादेवी को दी श्रद्धांजलि
भिवानी | पूर्वमुख्यमंत्री स्वर्गीय बंसीलाल की प|ी विद्यादेवी की छठी पुण्यतिथि पर गोलागढ़ स्थित उनकी समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान स्वर्गीय बंसीलाल के ज्येष्ठ पुत्र बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रणबीर सिंह महेंद्रा ने कहा कि उनकी माता स्वर्गीय विद्यादेवी में समाजसेवा की ललक बहुत ज्यादा थी। महेंद्रा ने कहा कि उनका भी प्रयास रहता है कि वे हर जरूरतमंद की सहायता कर अपने माता पिता के सेवाभाव का अनुसरण करें। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में चौधरी बंसीलाल मेमोरियल ट्रस्ट की चेयरपर्सन रणबीर महेंद्रा की प|ी निर्मल कांता, पूर्व विधायक सोमबीर सिंह, सविता श्योराण, हरी सिंह, कृष्ण प्रधान, सत्यवान, बहादुर सिंह, संदीप चेयरमैन, सत्यनारायण शर्मा भी थे।