- Hindi News
- एसईडी स्कूल की अनोखी पहल पितामह दिवस मनाया
एसईडी स्कूल की अनोखी पहल पितामह दिवस मनाया
भिवानी | एसईडीसीनियर सेकंडरी स्कूल ने एक अनोखी पहल करते हुए विद्यालय प्रांगण में मंगलवार को पितामह दिवस का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में एएल मल्होत्रा सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि द्वारा मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलन से किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। कक्षा नर्सरी के बच्चों ने तू कितनी अच्छी है नामक गीत पर डांस किया। कक्षा दूसरी के छात्र महीप ने मेरे दादा बड़े महान कविता सुनाई। इसके अलावा कक्षा प्रथम के बच्चों ने नृत्य गीत के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय समिति के अध्यक्ष डॉ. जसवंत सहारण ने की। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के 200 से अधिक विद्यार्थियों के दादा दादी उपस्थित थे। इस मौके पर विद्यालय प्राचार्य पवन कुमार गुप्ता, दादरी के विधायक राजदीप फौगाट, समिति के उपाध्यक्ष दलबीर सिंह बूरा, राकेश यादव, एसईडी निदेशक मुकेश जाखड़, आर्यवर्त विद्यालय के निदेशक पवन वशिष्ठ आदि थे।