पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकान पर कब्जे के लिए बुजुर्ग शिक्षिका को पीटा

मकान पर कब्जे के लिए बुजुर्ग शिक्षिका को पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामनगरकॉलोनी में सेवानिवृत्त महिला हेड टीचर के साथ मारपीट मामला मकान पर कब्जे के प्रयास से जुड़ा है। पुलिस ने 24 घंटे बाद भी घायल महिला का बयान दर्ज नहीं किया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को शिकायत दी है। घायल 70 वर्षीय कुंती देवी ने बताया कि वह अपनी बेटी शशि प्रभा के साथ अकेली रहती है। अबला महिलाओं को देखकर ही सुभाष नामक व्यक्ति उन पर उनकी प्रॉपर्टी हथियाने के लिए नाजायज दबाव बना रहा है। इसी मामले में शुक्रवार को उसके साथ मारपीट की गई और उसकी बेटी के बाल पकड़ कर घसीटा गया। कुंती ने बताया कि उसने इसकी शिकायत एसपी को भी दी थी, मगर पुलिस की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। कुंती देवी ने कहा कि पुलिस से न्याय नहीं मिला तो मां बेटी दोनों ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ जाएंगी। ककुंती ने कहा कि अगर पुलिस उसके साथ हुई मारपीट मामले में कोई कार्रवाई नहीं करती तो सोमवार को वो एसपी से मिलेगी। इस संबंध में बीटीएम चौकी के जांच अधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि मामला प्रॉपर्टी विवाद का है। इस संबंध में पुलिस को दोनों ही तरफ से शिकायतें मिली हैं। धर्म सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन सेवानिवृत हेड टीचर कुंती देवी बेटी शशिप्रभा।