- Hindi News
- राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने मनाई जयंती
राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने मनाई जयंती
भिवानी | शहरके शहीद स्मारक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति के नेतृत्व में शनिवार को कई सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने अमर शहीद भगत सिंह जयंती मनाई। इस अवसर पर युवाओं ने शहीदों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वहीं नेताओं ने भी भगत सिंह की प्रेरणाओं के साथ देश समाज की सेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश, हजकां की महिला प्रदेश अध्यक्ष कुसुम शर्मा, लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सैन, अशोक भारद्वाज, तोशाम के सरपंच देवराज, हजकां नेता किशन कौशिक, हजकां नेता बहादुरचंद शर्मा, रघुबीर सिंह रंगा आदि थे।
नेहरू पार्क स्थित शहीद स्मारक पर शहीद भगत सिंह के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करते देवराज तोशामिया, विजय शांडिल्य, सुरेश सेन, शिवकुमार पाराशर, कुसुम शर्मा, जेपी कौशिक अन्य।