- Hindi News
- ऑटो रिक्शा में ट्रक ने टक्कर मारी, 3 घायल
ऑटो रिक्शा में ट्रक ने टक्कर मारी, 3 घायल
भिवानी | गांवतिगड़ाना के बस स्टैंड पर शनिवार दोपहर बाद खड़े ऑटो रिक्शा में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो रिक्शा में सवार एक महिला सहित तिगड़ाना निवासी एक व्यक्ति और ऑटो चालक घायल हो गया। गांव तिगड़ाना निवासी 23 वर्षीय कुलदीप 32 वर्षीय नीलम भिवानी आने के लिए ऑटो रिक्शा में बैठे थे। ऑटो तिगड़ाना के बस स्टैंड पर ही खड़ा था कि इसी दौरान पीछे से एक ट्रक ने इसमें टक्कर दे मारी। टक्कर लगने के बाद ऑटो पलट गया और इसमें सवार घायल हो गए।