पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यंग ब्लड क्लब ने मनाई भगत सिंह की जयंती

यंग ब्लड क्लब ने मनाई भगत सिंह की जयंती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | दिनोदगेट स्थित प्रजापति धर्मशाला में शनिवार को यंग ब्लड क्लब द्वारा शहीद भगत सिंह जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के प्रधान प्रदीप ने किया तथा अध्यक्षता मीडिया कॉर्डिनेटर आशीष प्रजापति ने की। प्रदीप ने कहा कि हम शहीदों कि बदौलत आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उनकी कुर्बानियों को भूला नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आज भारत देश को भगत सिंह के विचारों तथा त्याग की आवश्यकता है। हमें उनके नक्शे कदम पर चलना होगा। इस दौरान यहां उपप्रधान शैलेष तंवर, महासचिव निखिल यादव, विक्रम प्रजापति, आशीष प्रजापति, वीर सिंह, सुमन, कविता, दीक्षा, अक्षय शर्मा, बीओआई संजय, अनुराग, र|ेश्वर, मनोज गौतम, रामफल, प्रणव गुरेजा आदि थे।