- Hindi News
- नाटक से जगाई ग्रामीणों में स्वच्छता की अलख
नाटक से जगाई ग्रामीणों में स्वच्छता की अलख
निर्मलभारत अभियान के तहत सोमवार को राजपुरा खरकड़ी के सरकारी स्कूल तथा गांव के चौक में लोगों को नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
बीमारियोंसे बचना है तो रखें घर और गली साफ
नाटकमंडली के सदस्यों ने बताया कि अगर बीमारियों से बचना है तो अपने घर, मोहल्ले तथा गांव को साफ रखना ही होगा। नाटक कंपनी के मिंटू, हेमंत सैनी, सूरज आदि कलाकारों ने स्कूल में किए नाटक में विद्यार्थियों को शौचालय अपनाने के गुण बताए। वहीं विद्यार्थियों को बीमारी का घर नाटक के माध्यम से बताया कि स्वच्छता रखकर ही अपने आप को बहुत सी बीमारियों से बचा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को समय-समय पर स्वच्छता जागरूक रैली निकालकर लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
गांव रामपुरा खरकड़ी के स्कूल में शौचालय अपनाने को लेकर नाटक का मंचन करते कलाकार।