आरएस एकेडमी के बॉक्सरों ने जीते 16 पदक
पंजाबके मुक्तसर में हुआ पहला स्टूडेंट ओलंपिक नेशनल में अनाज मंडी स्थित आरएस एकेडमी के 16 बॉक्सरों ने पदक प्राप्त कर एकेडमी जिले का नाम रोशन किया है। बुधवार को भिवानी पहुंचने पर बॉक्सरों का स्वागत किया गया। बॉक्सरों ने सात स्वर्ण, पांच रजत चार कांस्य पदक प्राप्त किए हैं एकेडमी के बॉक्सर विनय कुमार को बेस्ट बॉक्सर का अवार्ड मिला।
एकेडमी के कोच मंजीत कुमार ने बताया कि अंडर 14 आयुवर्ग के 22 से 24 किलोग्राम भारवर्ग में अखिल गहलावत ने स्वर्ण अमित ने रजत पदक, 24 से 26 किलो भारवर्ग में सुधीर ने कांस्य ऋषि ने कांस्य पदक, 26 से 28 भारवर्ग में आयुवर्ग में हिमांशु तंवर ने रजत पदक, 28 से 32 भारवर्ग में प्रदीप ने कांस्य पदक, 32 से 34 भारवर्ग में ऋषिराज ने कांस्य पदक, 36 से 38 आयुवर्ग में रितिक तंवर ने रजत पदक 40 से 42 आयुवर्ग में रोहित ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर 19 आयुवर्ग में प्रदीप दलाल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार अंडर 22 आयुवर्ग में सोनू ने स्वर्ण, श्रीपाल ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर 25 अायुवर्ग में 81 से 91 भारवर्ग में मंजीत ने स्वर्ण, 91 से 100 आयुवर्ग में मारुत ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
पहली स्टूडेंट्स ओलंपिक नेशनल प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटने वाले आरएस अकेडमी के बॉक्सर प्रेम गहलावत, विजेंद्र, अजीत घणघस के साथ।