पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला केसरी जिला कुमार स्पर्धा आज से चरखी दादरी में

जिला केसरी जिला कुमार स्पर्धा आज से चरखी दादरी में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलास्तरीय अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता एवं जिला केसरी जिला कुमार प्रतियोगिता 12 13 फरवरी को चरखी दादरी स्थित ठाकुर द्वारा बागला व्यायामशाला एवं योग केंद्र करवाई जाएगी। यह जानकारी देते हुए जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में दूसरे जिले का कोई पहलवान भाग नहीं ले सकेगा। 12 फरवरी को कार्यक्रम का शुभारंभ वे स्वयं करेंगे जबकि 13 फरवरी को समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निदेशक जगदीप सिंह शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 16 वर्ष तक आयु वर्ग में 30, 32, 34, 36, 38, 40, 42, 45, 48 52 किलोग्राम, 18 वर्ष तक आयु वर्ग में 42,46,50, 54, 58, 63, 69, 76 किलोग्राम की कुश्तियां करवाई जाएगी। इसी प्रकार वरिष्ठ आयुवर्ग में 50, 54, 58, 63, 69, 76, 85 किलोग्राम, जिला कुमार प्रतियोगिता में 62 से 74 किलोग्राम तथा जिला केसरी में 74 किलोग्राम से अधिक वजन के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को अपने साथ जन्मतिथि प्रमाण पत्र सत्यापित करवाकर लाना होगा।

खबरें और भी हैं...