विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया जान से मारने के प्रयास का आरोप
भिवानी | गांवकुहाड़ निवासी मंजू ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर जान से मारने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने मंजू की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित मंजू ने बताया कि वह मूल रूप से रोहतक के मोखरा की रहने वाली है। उसकी शादी 9 साल पहले कुहाड़ निवासी अनिल से हुई थी। शादी के बाद से ही अनिल उसके परिजन उसे दहेज अन्य छोटी छोटी बातों के लिए परेशान किया करते थे। कई बार तो वह उसे पीटते भी थे। इसी बात के चलते वह पिछले 6 सालों से पती से अलग रह रही है। उन्होंने बताया कि अनिल कई बार गांव की पंचायत लेकर उसके पास आया और आगे से उसे परेशान नहीं करने की बात कह कर उसे अपने घर ले गया। लेकिन इस के बाद भी जब वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया तो वह गांव में ही स्थित एक प्लॉट में कमरा बना कर अपनी दो लड़कियों के साथ रहने लगी।
मंजू ने बताया कि वह आंगनवाड़ी दुकान पर काम कर घर चलाती है। 5 फरवरी को उसके पति अनिल, देवर, सांस ससुर ने उसके साथ हाथापाई की और उसे जहरीला पदार्थ पिलाकर जान से मारने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही उसके भाई कृष्ण ने उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया।