सरकार उठाए खिलाड़ियों का खर्च : संघ
भिवानी | स्कूलीस्तर की इंटरनेशनल खेलकूद स्पर्धाओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का खर्च सरकार को वहन करना चाहिए। यह मांग हरियाणा शारीरिक शिक्षा अध्यापक संघ ने उठाई है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि 2.30 लाख रुपये का खर्च सरकारी प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक नहीं उठा सकते।