भिवानी में कराटे खिलाड़ियों का अभिनंदन
भिवानी | मुंबईमें संपन्न इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में हरियाणा के 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिसमें भिवानी साई डू कराटे संघ के 4 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल और एक खिलाड़ी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बस स्टैंड पर मंगलवार को खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। खिलाड़ियों का स्वागत करने पहुंचे महंत चरण दास महाराज ने कहा कि कि हमें खिलाड़ियों पर नाज है। इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष रमेश सैनी और कोच हरीश सैनी सहित अन्य मौजूद थे।