पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवि मेडिकल कॉलेज के लिए लेंगे राय

विवि मेडिकल कॉलेज के लिए लेंगे राय

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेडिकलकॉलेज विश्वविद्यालय के लिए स्थान निर्धारित करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। दोनों संस्थान भिवानी संसदीय क्षेत्र में बनाने की मांग को लेकर चौगामा खाप की कमेटी ने खाप के कार्यवाहक प्रधान रघुबीर बोहरा के नेतृत्व में मंगलवार को सांसद धर्मबीर सिंह से मुलाकात की और साथ ही बैठक कर दोनों संस्थानों के लिए पंच, सरपंचों से उनकी राय जानने के लिए संपर्क अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही शहर के प्रबुद्ध नागरिकों की भी राय ली जाएगी। इस राय से प्रदेश सरकार को भी अवगत करवाया जाएगा।

बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए खाप कमेटी ने दोनों संस्थान गांव प्रेमनगर में बनाए जाने का डटकर विरोध करने की बात कही। रघुबीर बोहरा अन्य कमेटी सदस्यों ने कहा कि इसके लिए वे शीघ्र ही एक महापंचायत बुलाएंगे जिसमें शहर के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वे समूचे जिले की राय के बाद ही इन दोनों संस्थानों की आधारशिला रखें। उन्होंने कहा कि सांसद धर्मबीर ने भी मेडिकल कॉलेज भिवानी में बनाने की पुरजोर पैरवी करने का आश्वासन दिया है। खाप कमेटी ने भिवानी के विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री घनश्याम सर्राफ से भी मुलाकात का समय मांगा है ताकि उनसे भी दोनों संस्थानों को लेकर स्थिति स्पष्ट की जा सके। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के लिए गांव प्रेमनगर में भूमि निर्धारित की है। चौगामा खाप का यह कहना है कि यह स्थान भिवानी संसदीय क्षेत्र में नहीं आता जबकि सरकार ने दोनों संस्थान भिवानी संसदीय क्षेत्र के लिए मंजूर किए थे।

बैठक में पूर्व सरपंच वासुदेव, पूर्व सरपंच रामकिशन, संदीप, हरी, बीर सिंह पंच, कर्णपाल, जसवंत सिंह, संजय माढ़ा, रामभगत शर्मा, जगदीश, मनीराम, कृष्ण शर्मा पूर्व सरपंच, अमरपाल पूर्व सरपंच, उमेद सिहं नवां, ओम प्रकाश पूर्व सरपंच, वेदप्रकाश प्रहलाद गढ़, बलजीत सिंह, रणधीर सिंह ढाणा नरसान, अजीत सिंह एडवोकेट, राकेश आर्य, शेर सिंह पूर्व सरपंच, मीर सिंह नीमड़ीवाली, रिसाल सिंह पूर्व सरपंच, अत्तर सिंह झरवाई, श्रीभगवान सरपंच, धर्मबीर सिंह नंदगांव, जिला पार्षद मनोज यादव, मननू नम्बरदार, नरेश तंवर, बलवान फौजी, दलबीर गांधी मा. नर सिंह डोहकी आदि मौजूद थे।

दादरी रोड पर मेडिकल कॉलेज बनवाने की मांग को लेकर विश्राम गृह में पंचायत को संबोधित करते चौगामा समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष रघुबीर बोहरा।

खबरें और भी हैं...