पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सैनी कल्याण परिषद करेगी मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ सर्राफ के सम्मान समारोह का विरोध

सैनी कल्याण परिषद करेगी मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ सर्राफ के सम्मान समारोह का विरोध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैनीकल्याण परिषद किसी भी मंत्री सम्मान समारोह में भाग नहीं लेगी बल्कि मंत्री धनखड़ घनश्याम सर्राफ को काले झंडे दिखाएगी। यह फैसला मंगलवार को सैनी धर्मशाला में संपन्न सैनी कल्याण परिषद, दक्ष प्रजापति महासभा युवा महासभा की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान जगदीश सैनी, दक्ष प्रजापति महासभा के जिला प्रधान धर्मबीर ठेकेदार रमेश टांक ने की।

कोईनिर्णय नहीं लिया

सैनीने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि मंगलवार को विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार में मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ घनश्याम सर्राफ को सम्मानित मामले में सैनी कल्याण परिषद दक्ष प्रजापति महासभा का भी नाम है। इस कार्यक्रम में इन संगठनों की तरफ से पहुंचने का कोई भी निर्णय नहीं है।

तीनोंसंगठन करेंगे विराेध काले झंडे दिखाएंगे

इससमाचार का ये संगठन पुरजोर विरोध करते हैं। जब तक इस कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा खबर का खंडन नहीं किया जाता तब तक ये तीनों संगठन इसका विरोध करेंगे तथा काले झंडे भी दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में संगठन की तरफ से कोई की कार्यकारिणी का सदस्य शामिल नहीं हुआ था।

बैठक में ओमप्रकाश सैनी, रामशरण प्रजापति, सुरेश सैनी, जोगेंद्र प्रजापति, सोनू सैनी, अमीत प्रजापति, अनुराग प्रजापति, राजेश सैनी, मनोज सैनी, बलवंत सैनी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...