शहीदों के नाम पर बने मेडिकल यूनिवर्सिटी : बहादुरचंद
भिवानी | हजकांके जिला अध्यक्ष चौ. बहादुर सिंह ने कहा कि प्रस्तावित यूनिवर्सिटी मेडिकल कॉलेज का नाम शहीद के नाम पर रखा जाना चाहिए। क्योंकि शहीद किसी एक पार्टी, समाज जाति के नहीं होते। शहीद सभी के लिए सम्माननीय हैं और उनकी बदौलत ही आज हम आजादी की सांस ले रहे हैं। इसलिए कोई बड़ेे संस्थान बनते है तो सबसे पहले उनके नाम शहीदों के नाम पर होने चाहिए। ताकि आने वाली पीढिय़ां भी उनको हमेशा याद रख सकें। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि अभी भिवानी में तो मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन फाइनल हुई और ही यूनिवर्सिटी के लिए। लेकिन इस पर राजनीति शुरू हो गई है, जो भिवानी के विकास के लिए बेहद गलत है। कुछ राजनेता इन दोनों संस्थाओं के निर्माण में रोडा अटकाना चाहते है। उन्होंने कहा कि अगर ये नेता जगह नाम को लेकर इसी तरह बयान बाजी करते रहे तो हजकां इस मामले को जनता के दरबार में ले जाएगी और जनता से ही न्याय करवाएगी।