शिविर में 150 मरीजों का जांच स्वास्थ्य
भिवानी | बहुराष्ट्रीयकंपनी घरड़ा केमिकल्स लिमिटेड मुंबई द्वारा मंगलवार को गांव छपार में जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुंबई से आए डॉक्टरों के द्वारा 150 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के साथ साथ डॉ दीपक धीरेंद्र ने सभी मरीजों को स्वस्थ रहने के तरीकों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी सज्जन सिंह, एपी सिंह अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।