सकसं की जिला स्तरीय बैठक 14 को
भिवानी | सर्वकर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक 14 फरवरी को स्थानीय संघ के कार्यालय महम रोड पर होगी। यह जानकारी सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जय प्रकाश परमार ने मंगलवार को दी। उन्होंंने बताया कि बैठक में सभी ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य, जिला कार्यकारिणी विभागीय यूनियनों के पदाधिकारियों के अलावा राज्य कार्यकारिणी सदस्य भाग लेंगे। बैठक में मुख्य रूप से सचिव सुखदर्शन सरोहा, कोषाध्यक्ष आजाद सिवाच, मुख्य वक्ता राज्य प्रधान धर्मबीर फोगाट, राज्य कोषाध्यक्ष डॉ. हितेष उपस्थित होंगे।