भगवान की प्राप्ति इंद्रियों को नियंत्रण करने पर ही संभव : संजय ठाकुर
भिवानी | आजकी भागदौड़ भरे जीवन में हर व्यक्ति तनाव से ग्रस्त है और ऐसे में अपने दुख : कष्ट केवल अपने इष्ट या आराध्य देवी देवताओं के सामने ही प्रकट करता है। यह कहना है भारत नगर में चल रही श्री मद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन उपस्थित भक्त समूह को संबोधित करते वक्त वृन्दावन बरसाना के कथा वाचक पं. संजय कृष्ण ठाकुर का। उन्होंने कहा कि आज भक्त मंदिरों में, धर्मशालाओं के कमरों में मूर्तियां स्थापित करवाने के लिए लाखों खर्च कर देते है। अगर उनके द्वार पर कोई भूखा याचक पेट भरने के लिए रोटी मांग ले तो वह उसे देने में काफी संकोच करते है