मातृ-पितृ दिवस मनाया
भिवानी | गांवनाथुवास के संत श्री आसाराम आश्रम में मातृ-पितृ दिवस मनाया गया। पांच छह वर्षों से आसाराम द्वारा दी गई शिक्षा अनुसार उनके साधक वेलेंटाइन डे के स्थान पर अपनी भारतीय संस्कृति का उत्सव मना रहे हैं। राजधानी दिल्ली में भी रामलीला मैदान में यह कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चों ने अपने-अपने माता पिता का पूजन किया तथा उनसे लम्बी आयु का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आश्रम के संचालक राजू, प्रधान राजेंद्र लाठर, संरक्षक रामनिवास जिंदल, कोषाध्यक्ष अनिल बामला, उपस्थित थे।