पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेपी कौशिक बने ब्राह्मण सेना के प्रधान

जेपी कौशिक बने ब्राह्मण सेना के प्रधान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | भिवानीव्यापार मंडल के प्रधान जेपी कौशिक को शहर के अनेक सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर ब्राह्मण सेना में उन्हें प्रधान पद की जिम्मेवारी सौंपी है। दादरी गेट स्थित बालाजी मंदिर परिसर में रविवार को हुई बैठक में ब्राह्मण कल्याण परिषद, हिन्दू महासभा, मित्रमंडल संगठन, मानव उत्थान मंच, जागरूकता मिशन समेत शहर की अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में ब्राह्मण सेना का गठन किया गया,जिसमें जेपी कौशिक को प्रधान पद की जिम्मेवारी सर्वसम्मति से सौंपी गई। महेंद्र शर्मा, राजेश भारद्वाज, संजय मिश्रा, बलजीत शर्मा, सुनील कौशिक, गिरधारी लाल विनय मिश्रा को संरक्षक, प्रदीप भारद्वाज मंडन मिश्रा को कानूनी सलाहकार, यतेंद्र शर्मा को उपप्रधान, बलवान शर्मा हालुवासिया को ग्रामीण प्रधान, विजय शर्मा को महासचिव, अमित शर्मा को सचिव, संजय देवसरिया को संगठन सचिव, संजय शर्मा को सहसचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

खबरें और भी हैं...