पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • काव्य प्रोत्साहन प्रतियोगिता आज

काव्य प्रोत्साहन प्रतियोगिता आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | सांस्कृतिकमंच के तत्वावधान में 15 फरवरी को विद्यार्थियों के लिए काव्य प्रोत्साहन (नई लेखनी) स्पर्धा करवाई जाएगी। स्पर्धा कीर्ति नगर स्थित सांस्कृतिक सदन में होगी। मंच की महासचिव अनीता नाथ ने बताया कि युवा पीढ़ी में साहित्य के प्रति रूचि जगाने के लिए स्पर्धा कराई जा रही है कार्यक्रम में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 1100, द्वितीय प्रतिभागी को 700 तृतीय पुरस्कृत विजेता को 500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में आशुलेखन की स्पर्धा भी करवाई जाएगी। कार्यक्रम में एक पंक्ति उसी दौरान कविता बनाने के लिए प्रतिभागियों को दी जाएगी। उस पर कविता लिखने वाले को इसी प्रकार से पृथक से पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम शायर बिजेंद्र गाफिल तथा शहीद स्मृति सभा के महासचिव पुरुषोत्तम पुष्प को निर्णायक मंडल की भूमिका निभाएंगे।

खबरें और भी हैं...