- Hindi News
- नशीले पदार्थ की तस्करी में एक युवक पकड़ा
नशीले पदार्थ की तस्करी में एक युवक पकड़ा
भिवानी | सदरपुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने गांव प्रेम नगर निवासी रिंकू के कब्जे से तलाशी के दौरान नशीला पदार्थ बरामद हुआ था। गुप्त सूचना के आधार पर संदेह होने पर पुलिस ने रिंकू की तलाशी ली थी। पुलिस ने रिंकू से पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।