पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएचसी में केवल चपरासी ड्यूटी पर मिला, डॉक्टर स्टाफ नदारद

पीएचसी में केवल चपरासी ड्यूटी पर मिला, डॉक्टर-स्टाफ नदारद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवारदोपहर 3 बजकर 15 मिनट तक जैसे ही सिविल सर्जन डॉ. रणदीप सिंह पूनिया पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) पुर में पहुंचे तो वहां केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही उनके स्वागत में खड़ा मिला। जबकि वहां पर डॉक्टर अन्य स्टाफ नदारद थे।

औचकनिरीक्षण पर पहुंचे थे सीएमओ पूिनया

सीएमओसाहब बुधवार सुबह पीएचसी के औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे। इससे पहले सिविल सर्जन डॉ. रणदीप सिंह पूनिया गांव खरक कलां की पीएचसी में पहुंचे थे। सुबह साढ़े 10 बजे डेंटल सर्जन, मेडिकल आफिसर लैब तकनीशियन भी वहां नदारद था। सीएमओ के अचानक ही पीएचसी में पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी भौचक्के रह गए। सीएमओ ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण पर थे। इसी दौरान उन्हें औचक निरीक्षण पर कई डॉक्टर स्टाफ सदस्य नदारद मिले। डॉ. रणदीप सिंह पूनिया ने गैर हाजिर रहने वाले सभी चिकित्सकों स्टाफ सदस्यों को जिला मुख्यालय पर तलब किया गया है। डॉ. पूनिया ने बताया कि ड्यूटी से गैर हाजिर रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बुधवार को बामला तालू की पीएचसी का भी औचक निरीक्षण किया, जहां पर हालात सामान्य मिले।