पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुई गांव में स्टेडियम के निर्माण कार्य की जांच की मांग, प्रदर्शन

सुई गांव में स्टेडियम के निर्माण कार्य की जांच की मांग, प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवसुई के स्टेडियम में हो रहे ट्रैक निर्माण कार्य की जांच को लेकर सोमवार को स्टेडियम से जुड़े युवा बाल खिलाडिय़ों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। इसमें मांग की गई कि ट्रैक के निर्माण कार्य में हुई धांधली की जांच की जाए दोषियों को सजा दी जाए।

युवा बाल खिलाड़ी सोमवार को हरियाणा जागृति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट राजेश सिंधू के नेतृत्व में तहसीलदार से मिले तथा उन्हें राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के खिलाडिय़ों ने खेलों में अपना लोहा मनवाया है। इस कारण सरकार ने उनके लिए यहां ट्रैक बनवाया।

लेकिन इस ट्रैक के निर्माण में घटिया सामग्री लगाई गई है। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी ठेकेदारों की मिलीभगत उजागर होती है। खिलाड़ी जब भी इस ट्रैक पर दौड़ते हैं तो चारों ओर धूल के गुब्बार उड़ने लगते हैं। उन्होंने मांग की कि ट्रैक निर्माण कार्य की जांच कर दोषियों को सजा दी जाए।

ज्ञापन देने वालों में मुकेश ग्रोवर, सुनील उर्फ सिल्लू, राजेंद्र पीटीआई, पंकज, मनीष, मंजीत, सुमित, सोनू, अनुराग, सुनील, राहुल, अजमेर, हर्ष, रोबिन, गौरव, पवन, अजय, मिथुन, जोगेंद्र, नील, दिनेश, पवन, विकास, जगबीर आदि थे।

गांव सुई में स्टेडियम में चल रहे ट्रैक निर्माण मामले में घटिया सामग्री प्रयोग किए जाने के कारण लघु सचिवालय परिसर के बाहर नारेबाजी करते पीटीआई राजेंद्र सिंह, कोच सुनील, सुरेंद्र, सोमबीर, बलबीर, अरविंद, सुनील, सोनू अन्य।