शॉटपुट में आशु और रेणु बने विजेता
विशेषआवश्यकता वाले बच्चों के लिए तीन दिसंबर को विकलांग दिवस पर ब्लॉक स्तर पर शुरू हुई आर्ट एंड क्रॉफ्ट, सांस्कृतिक खेलकूद स्पर्धा में पहला स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों के लिए सोमवार को सीमेंट कार्यालय में जिला स्तरीय स्पर्धा हुई। 331 बच्चों ने आर्ट एंड क्रॉफ्ट, सांस्कृतिक खेलकूद स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला लिंग समन्वयक अनु महता ने की। स्पर्धाएं दो वर्गों में कराई गई। जूनियर वर्ग में कक्षा पहली से पांचवीं तक के सीनियर वर्ग में कक्षा छठी से 12वीं तक के बच्चों को शामिल किया गया।
इन्होंनेमारी बाजी
शॉटपुटस्पर्धा के जूनियर वर्ग में आशु ने पहला सीनियर वर्ग में रेणु ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की 50 मीटर दौड़ स्पर्धा में महेश ने पहला मंजीत ने दूसरा स्थान और सीनियर वर्ग में प्रवीण ने पहला अजय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की 50 मीटर एमआर दौड़ स्पर्धा में निशा ने पहला सुखेंद्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी दौड़ स्पर्धा के सीनियर वर्ग में कृष्ण ने पहला राजू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। क्ले मॉडलिंग स्पर्धा के सीनियर वर्ग में सुरेश ने पहला बंटी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ड्राइंग स्पर्धा के जूनियर वर्ग में पूजा ने पहला प्रीति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। व्हीलचेयर शॉटपुट स्पर्धा के सीनियर वर्ग में दिनेश ने पहला दिलबाग ने दूसरा स्थान और जूनियर वर्ग में मनीष ने पहला अंकित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की लैमन रेस में वीना ने पहला सुमन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार एचआई शॉटपुट स्पर्धा के जूनियर वर्ग में आशु ने पहला सीनियर वर्ग में रेणु ने पहला स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की 50 मीटर एचआई दौड़ स्पर्धा में महेश ने पहला मंजीत ने दूसरा स्थान और जूनियर वर्ग में प्रवीण ने पहला अजय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार नृत्य स्पर्धा के सीनियर वर्ग में संगीता ने पहला जूनियर वर्ग में आरती ने पहला स्थान, भाषण स्पर्धा के सीनियर वर्ग में आशा ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सांग स्पर्धा के सीनियर वर्ग में तनिशा ने पहला जूनियर वर्ग में कुलदीप ने पहला स्थान प्राप्त किया।
बवानीखेड़ा में ग्रामीण महिला खेल स्पर्धा आज
बवानीखेडा। कस्बेके राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को ग्रामी