पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑटो चालकों को मिलेगा पहचान पत्र

ऑटो चालकों को मिलेगा पहचान पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | हरियाणाऑटो रिक्शा यूनियन पदाधिकारियों की बैठक जिला प्रधान राजेंद्र सोनी की अध्यक्षता में हुई। यूनियन की बैठक में फैसला लिया गया कि शहर में चलने वाले ऑटो चालकों को पहचान पत्र बनाए जाएंगे। इसका रिकार्ड प्रशासन और संगठन के पास भी होगा। जिन ऑटो के कागजात अधूरे हैं उन्हें 15 दिसंबर तक पूरे कराने की मोहलत दी गई है। रात के समय अगर किसी ऑटो चालक के पास पहचान पत्र नहीं है तो पुलिस उसका चालान करेगी। इसके अलावा ऑटो में म्यूजिक सिस्टम भी नहीं बजने दिया जाएगा। बैठक में आजाद पूर्णपुरा, सुमेर, विक्रम, कुलदीप सोनी, सुशील, राजपाल, रिंकू जोगी, सतबीर, सुनील कुमार, सुरेंद्र मौजूद थे।