पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रध्वज की शान में आगे आएं : भारद्वाज

राष्ट्रध्वज की शान में आगे आएं : भारद्वाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माडर्नहाई स्कूल में सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति द्वारा राष्ट्रीय झंडा दिवस सप्ताह के तहत देश भक्ति कार्यक्रम किया गया। विद्यार्थियों ने देश भक्तों के जन्मदिन बलिदान दिवस पर पौधा लगाने का संकल्प लिया और हाथों में तिरंगा लेकर देश की एकता के लिए आगे आने की पहल की।

कार्यक्रम के आयोजक अशोक भारद्वाज संचालक रविन्द्र सक्सेना ने कहा कि जाने कितने देश भक्त आजादी से पहले आजादी के बाद तक तिरंगे की शान के लिए अपना बलिदान सरहद पर देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की एकता अखंडता के लिए हर किसी को राष्ट्रध्वज तिरंगे की शान के लिए आगे आना चाहिए।

मॉड्रन हाई स्कूल में राष्ट्रीय झंडा दिवस कार्यक्रम में तिरंगे के साथ एक बच्ची।