- Hindi News
- निरामया संस्था के शिविर में 330 मरीजों की जांच
निरामया संस्था के शिविर में 330 मरीजों की जांच
भिवानी | निरामयासंस्था की ओर से नेहरू पार्क में सोमवार सुबह छह बजे हेल्थ चैकअप शिविर लगाया गया। इसमें 330 लोगों के शुगर, रक्तचाप कॉलेस्ट्रॉल की जांच कर उन्हें इन बीमारियों से होने वाली दूसरी खतरनाक बीमारियों उनके खतरों के बारे मे जानकारी दी। इसका शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष डॉ. मयंक चुघ ने किया। इसके मुख्यातिथि कमल सिंह थे अध्यक्षता पंडित जय भगवान शर्मा ने की। इस अवसर पर कमल सिंह ने संस्था को भविष्य में तन, मन, धन से सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर लगाना संस्था का समाज हित में एक सराहनीय कदम है। इस अवसर पर निरामया संस्था के सदस्य डॉ. परीक्षित धीर (नेत्र रोग विशेषज्ञ), अधिवक्ता राकेश कटारिया, महेश देशवाल, विकास अत्री, मुकेश वर्मा, डॉ. दिलबाग बुढेड़ा, कुणालजीत सिंह, विशालजीत सिंह, विनोद मेहरा भीम सोनी आदि थे।
नेहरू पार्क में लगे शिविर में उपस्थित संस्था के अध्यक्ष डॉ. मयंक चुघ, सदस्य डॉ. परीक्षित धीर, अधिवक्ता राकेश कटारिया, विकास अत्री अन्य।