- Hindi News
- शतरंज चैंपियनशिप में पहुंचेंगे 300 खिलाड़ी
शतरंज चैंपियनशिप में पहुंचेंगे 300 खिलाड़ी
{ विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा
भास्करन्यूज | भिवानी
हरियाणाशतरंज एसोसिएशन (एचसीए) द्वारा 12 से 14 दिसंबर तक एचसीए की तीन दिवसीय 14वीं राज्य स्तरीय ईनामी शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन नई अनाज मण्डी स्थित जनसेवा विधा विहार हाई स्कूल में किया जाएगा। प्रतियोगिता में 300 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी चुनौती पेश करेंगे जिनमें से 50 विजेताओं को 40 हजार रुपये की ईनामी राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाडी इस चैंपियनशिप में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियनचेस डॉट ओआरजी पर जारी कर दी गई है। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों में से प्रदेश शतरंज टीम चुनी जाएगी, जो 25 से 27 दिसंबर तक राजस्थान में होने वाली अखिल भारतीय नेशनल शतरंज प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। अखिल भारतीय स्पर्धा के लिए चुने गए खिलाड़ियों का खर्च हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) की ओर से वहन किया जाएगा।
महिलापुरुषों की संयुक्त प्रतियोगिता होगी
चैंपियनशिपवर्ल्ड चेस फेडरेशन के नियमों के आधार पर कराई जाएगी। स्विस सिस्टम के आधार पर इसके सात मुकाबले होंगे। इस स्पर्धा के सभी राउंड लाइव होंगे जिनका सीधा प्रसारण डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियनचेस डॉट ओआरजी पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में चार आयुवर्ग अंडर-10, 14, 18 ओपन वर्ग के खिलाडी हिस्सा लेंगे। इसमें महिलाओं पुरुषों की संयुक्त रूप से प्रतिस्पर्धा होंगी। स्पर्धा के सभी आयु वर्गों में पहले दस स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 14 दिसंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। स्पर्धा के सभी प्रतिभागियों को एचसीए प्रमाण-पत्र भी देगी।
चैंपियनशिप के अंतर्गत विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से खेल छात्रवृत्ति के अंतर्गत छात्रवृत्ति दी जाएगी। सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। साथ ही अनुसूचित जाति के जो खिलाडी इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे उन्हें भी खेल विभाग की ओर से छात्रवृत्ति दिए जाने का प्रावधान रखा गया है।
40 हजार रुपये की इनामी राशि के पुरस्कार
हरियाणा