- Hindi News
- दुकानों के बाहर से सामान उठाया गलत पार्किंग वालों को चेतावनी
दुकानों के बाहर से सामान उठाया गलत पार्किंग वालों को चेतावनी
शहरकी सड़कों को खुला करने और शहर वासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए बुधवार को नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कार्यवाहक कर अधीक्षक कंवर सैन के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम ने तीन घंटे तक दुकानों के बाहर रखे सामान का उठाकर ट्रैक्ट्रर ट्राली में डाला। घंटाघर से शुरू हुआ अभियान शहर के मुख्य बाजारों से होता हुआ वापस नगर परिषद कार्यालय में आकर समाप्त हुआ।
बुधवार को घंटाघर पर जैसी ही नगर परिषद कर्मचारियों की अतिक्रमण हटाओ टीम पहुंची तो दुकानदारों में हडकंप मच गया। दुकानदारों ने आनन फानन में अपनी दुकानों के आगे रखे सामान को दुकान के अंदर रख दिया। जिन दुकानों के अंदर मोटससाइकिल गाड़िया खड़ी हुई थी उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया और कहा कि व्हीकल पीली पट्टी से बाहर नहीं खड़े होने चाहिए।
इस बारे में जब नगर परिषद के एमई सुंदर सिंह श्योराण से बात हुई तो उन्होंने बताया कि दुकानदारों को अनेक बार सूचित किया जा चुका है कि वो दुकानों के आगे सामान रखे। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद दुकानदार सामान को दुकानों के आगे रखते हैं। अब नगर परिषद द्वारा प्रत्येक सप्ताह में दो बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
यहां चला अभियान
घंटाघरसे शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान सराए चौपटा, बिचला बाजार, बर्तन बाजार, जैन चौक, पतराम गेट, अनाज मंडी, कृष्णा काॅलोनी, गौशाला मार्केट, राेहतक गेट तक चला।
सरकुलर रोड पर अतिक्रमण हटाते नगर परिषद के कर्मचारी।
सामान बाहर लगने से लगता है जाम
शहर के बाजारों में दुकानदार अपनी दुकान के बाहर भी सामान रख लेते हैं और रही सही कसर बाजार में खरीदारी करने आने वाले दुकानों के बाहर व्हीकल खड़ा कर कर देते हैं। नगर परिषद के चेयरमैन भवानी प्रताप दुकानदारों के साथ बैठक कर इस बारे में समझा भी चुके हैं लेकिन दुकानदारों के उपर इस बात का काेई असर नहीं पड़ा।